Aapatkal Mein Gujarat — Page 208

Original Hindi OCR

दैनिक संघ कार्य में कई अन्य कार्यों के लिए हमें पर्याप्त समय नहीं
मिलता। इन कार्यों के लिए इस समय का उपयोग किए जाने से बहुत लाभ होगा।
जैसे कि विभिन्न विषयों (शारीरिक, मानसिक) का अभ्यास | जिसे जितनी जानकारी
हो, वह शेष व्यक्तियों का उसी अनुसार मार्गदर्शन कर सकता है।
संक्षेप में, जेल से बाहर आनेवाला प्रत्येक स्वयंसेवक राष्ट्र की विकसित
शक्ति के स्वरूप में बाहर आए, इस दृष्टि से ही सारी योजना, सारे क्रियाकलाप हों,
इस ओर आप सभी का चिंतन होगा ही।
जेल में तो कई प्रकार की कठिनाइयाँ होंगी। मेरे जैसा बाहर बैठा हुआ
व्यक्ति वहाँ की परिस्थितियों में क्या किया जाना चाहिए, इस बारे में भला निश्चित
रूप से क्या कह सकता है ! यह तो वही बात होगी कि जैसे किनारे पर बैठा व्यक्ति
पानी में कूदे हुए व्यक्ति को तैरना सिखाए। सभी को मेरा प्रणाम!
सभी की कुशलता की कामना करनेवाला।
--ल. इनामदार
छा
# आपातकाल में गुजरात ऋ% २०९

English translation

We do not have enough time for many other tasks in daily Sangh work.
Get it. Using this time for these tasks will be very beneficial.
Such as practice of various subjects (physical, mental). as much information as possible
Yes, he can guide the remaining people accordingly.
In short, every volunteer coming out of jail contributes to the development of the nation.
Come out in the form of Shakti, all planning, all activities should be done with this view in mind,
All of you will definitely be thinking about this.
There will be many types of difficulties in jail. sitting outside like me
The person is sure about what should be done in the circumstances
What can be said from the form! It would be the same thing as the person sitting on the shore
Teach swimming to a person who has jumped into water. My regards to all!
One who wishes everyone's well being.
--L. rewarder
छा
# Gujarat in emergency

Scanned page

Click the scan to open the full-size page image.

Scan of page 208